बैंकों ने लगाए ATM में कैश खत्म के बोर्ड, लेन-देन रहा ठप्प

punjabkesari.in Wednesday, Jan 09, 2019 - 12:15 PM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): बैंक कर्मचारियों तथा बैंकों में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 2 दिन की हड़ताल के आज प्रथम दिन ही लोगों पर गहरा असर दिखाई दिया। बैंकों में बैंक अधिकारी तो काम करते दिखाई दिए, परंतु बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण बैंकों का लेन-देन का काम ठप्प रहा। 

आज पहले दिन ही अधिकांश बैंकों ने ए.टी.एम. में कैश खत्म है, के बोर्ड लगा कर बंद कर दिए जबकि दूसरे दिन की हड़ताल में तो लगभग सभी ए.टी.एम. ड्राई हो जाएंगे। गुरदासपुर शहर में लगभग चल रहे 50 बैंक ए.टी.एम. में से 30 प्रतिशत ए.टी.एम. में तो आज हड़ताल के प्रथम दिन ही कैश समाप्त हो गया। बैंक अधिकारियों के अनुसार बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोगों द्वारा ए.टी.एम. का ही अधिक प्रयोग किया जाता है जिस कारण ए.टी.एम. में कैश समाप्त हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News