लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त एक और लुटेरा गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 12:28 PM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी): एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन के दिशा-निर्देशों पर डी.एस.पी. सुखविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना गढ़शंकर की पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त एक और लुटेरे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

थाना गढ़शंकर के प्रभारी इंस्पैक्टर नरिन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गगन गांव पल्लियां का निवासी है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 2 लुटेरों मनजिन्द्र सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी माला वाहिदपुर व विनय कुमार पुत्र बलविन्द्र सिंह गांव पल्लियां को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी गगन के कब्जे से चोरी किया गया एक बाइक बरामद किया गया है। जबकि पहले गिरफ्तार आरोपियों से एक दातर, 1 नकली पिस्तौल व 1 बाइक बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लोगों से नकदी, मोबाइल व बाइक छीनने की 7 घटनाओं को अंजाम देने की बात मानी। आरोपियों ने छोटे-छोटे रेहड़ी वालों को भी नहीं बख्शा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News