शादी का झांसा दे लड़की को भगा ले जाने का आरोपी नामजद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 09:32 AM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने शहर के एक लड़की को शादी का झांसा दे भगा ले जाने के आरोप में मुकेश पासवान के साथ बलदेव पासवान व सीता देवी (सभी निवासी फुलवरिया-बिहार) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की बी.कॉम की स्टूडैंट है। घर से वह 28 सितम्बर को किताब खरीदने निकली थी लेकिन अभी तक घर नहीं लौटी। इस साजिश में आरोपी मुकेश पासवान के नजदीकी बलदेव पासवान व सीता देवी भी शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू  कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News