2 साल में पंजाब सरकार का शहरी विकास शून्य : तीक्षण सूद

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 02:19 PM (IST)

होशियारपुर(जैन): भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, जिला अध्य्क्ष विजय पठानिया व जिला महामंत्री निपुण शर्मा ने पंजाब कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोडा के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा गया है कि 20 करोड़ रुपए को शहरी विकास के कार्यों को मंजूरी दी गई है।

ऐसे बयानों से शहर की जनता को गुमराह करने का काम मंत्री अरोड़ा कर रहे है। भाजपा नेताओं द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को सत्ता में आए 2 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक एक पैसा विकास कार्यों के लिए नहीं आया। और तो और पिछली अकाली-भाजपा सरकार द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों को रोक दिया गया था।

उन्होंने कहा कि लोगो का विरोध देखते हुए इस बार सरकार ने निगम के फंडों से अधर में पड़े विकास कार्यों में पहले की तरह अड़चने नहीं डाली तथा निगम के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। जोकि सामान्य तौर पर वैसे भी रोकी नहीं जाती है।

अरोड़ा जिस 20 करोड़ रुपए की मंजूरी बात कर रहे हैं इसका मतलब यह नहीं इसमें उनका या सरकार का किसी तरह का योगदान है। वह तो निगम हाऊस पहले ही पास कर चुका है। अरोड़ा पहले की तरह आदतन निगम के फंडों द्वारा होने वाले कार्यों का श्रेय भी खुद लेना चाहते है। लेकिन यह पब्लिक है, सब जानती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News