थाना एन.आर.आई. की पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 01:40 PM (IST)

होशियारपुर(अश्विनी): पंजाब पुलिस के एडीशनल डायरैक्टर जनरल एन.आर.आई. व महिला विंग ईश्वर सिंह के आदेश पर एन.आर.आई. थाना के अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला तेज कर दिया है। एन.आर.आई. पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने आज पटियाला में छापेमारी करके एक महिला हरप्रीत कौर को धारा 498-ए, 420 व 120-बी के अधीन  केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को नवनीत डिम्पल पुत्री बलदेव सिंह निवासी गांव बोदल थाना दसूहा ने अपने पति दविंद्र पाल सिंह पुत्र तारा सिंह हाल निवासी अमरीका, उसकी मां बलवीर कौर निवासी पटियाला के विरुद्ध दहेज प्रताडऩा के आरोप में केस दर्ज किया था। नवनीत डिम्पल का विवाह 27 फरवरी 2011 को दविंद्रपाल सिंह के साथ हुआ था। विवाह के 22 दिन बाद दविंद्र पाल सिंह अमरीका चला गया था। उसके बाद 2014 में आरोपी दविंद्र पाल सिंह भारत आया व जोर जबरदस्ती से विवाह की रजिस्ट्रेशन करवाई व इसमें 10 नवम्बर 2014 की तिथि डलवाई थी। एन.आर.आई. थाना के इंस्पैक्टर जसबीर सिंह के अनुसार मामले की जांच के दौरान दविंद्र पाल सिंह की बहन हरप्रीत कौर की संलिप्ता भी इस केस में पाई गई जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News