यात्रियों के लिए सुखद सूचना: सर्विस शुरू होते ही पहले दिन चली 9 प्राइवेट बसें

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 11:25 AM (IST)

जालंधर(पुनीत): यात्रियों के लिए सुखद सूचना है कि अब प्राइवेट बस सर्विस भी शुरू हो गई है, जिससे दूसरे शहरों में जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जालंधर बस अड्डे से आज विभिन्न रूटों पर 4 प्राइवेट कंपनियों की 9 बसें रवाना हुई जिसमें बड़ी संख्या में यात्रियों ने सफर किया। इसी तरह से बस अड्डे से 94 सरकारी बसें चली जिसमें 1617 यात्रियों ने सफर किया। इससे विभाग को 1,69,832 रुपए की कलैक्शन हुई। 

लुधियाना के लिए 11 बसों में 176 यात्रियों ने सफर किया जबकि होशियारपुर की 6 बसों से 126 यात्रियों को रवाना किया गया। आज पठानकोट के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज हुई क्योंकि 2 बसों में मात्र 32 यात्री ही भेजे गए। इसी तरह से जालंधर डिपो-1 की 22 बसें रवाना हुई जिसमें 487 यात्री जबकि डिपो-2 की 14 बसों हेतू 306 यात्री आए। जालंधर बस अड्डे से अमृतसर डिपो-1 की 10 बसों में 103 यात्रियों ने जबकि अमृतसर डिपो-2 की 3 बसों में मात्र 13 यात्रियों ने सफर किया। 

जालंधर से चली मोगा की बस के लिए 8 यात्री सवार रहे जबकि नवांशहर की 4 बसों के लिए 54 यात्री रवाना किए गए। रोपड़ की 2 बसों में जाने हेतू 40 यात्री बस अड्डे पर आए। जगराऊ की 3 बसों में 66 यात्रियों को भेजा गया। रोडवेज अधिकरियों द्वारा सर्तकता अपनाई जा रही है लेकिन यात्रियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के नियमों सही ढंग से पालना नहीं की जा रही। 

चंडीगढ़ के लिए 5 बसें चली लेकर यात्री बेहद कम : वहीं, चंडीगढ़ के लिए आने वाले यात्रियों के लिए विभाग द्वारा आज 5 बसें चलाई गई लेकिन यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। 5 बसों में मात्र आज मात्र 37 यात्रियों ने सफर किया जिससे विभाग को 6155 रुपए की कलैक्शन हुई। उक्त कलैक्शन से विभाग के तेल का खर्च भी नहीं निकला लेकिन यात्रियों की सुविधा हेतू सॢवस को चालू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संंख्या में बढ़ौतरी दर्ज हो रही है जिसके चलते बसों को चंडीगढ़ रूट पर रवाना किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News