कंगाल हुए जालंधर ट्रस्ट की नजरें अमृतसर इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के बैंक खातों पर

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 09:50 AM (IST)

जालंधर(पुनीत): आर्थिक रूप से कंगाल हो चुके जालंधर इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट की नजरें अमृतसर इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के बैंक खातों पर पड़ गई है ताकि अमृतसर ट्रस्ट से कर्ज के रूप में मदद मिल सके। इसके लिए जालंधर ट्रस्ट ने सरकार से 100 करोड़ रुपए की मदद की मांग करते हुए अमृतसर अथवा अन्य किसी ट्रस्ट आदि से मदद दिलवाने को लिखा है।

मौजूदा समय में ट्रस्ट के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं और आलम यह है कि ट्रस्ट अपने कर्मचारियों को तनख्वाह भी समय पर नहीं दे पा रहा है। कुछ दिन पूर्व ट्रस्ट ने अपनी संपत्ति की नीलामी भी रखी ताकि कुछ मदद मिल सके लेकिन ऐसा हो नहीं पाया जिसके चलते ट्रस्ट की उम्मीदों पर पानी फिर गया। आने वाले दिनों में ट्रस्ट दोबारा नीलामी करवाने जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपने खर्चों के लिए ट्रस्ट द्वारा सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है। यहां बताने योग्य है कि ट्रस्ट ने 94.97 एकड़ स्कीम के लिए बैंक से 175 करोड़ रुपए का लोन लिया था जिसमें से अभी भी 113 करोड़ की राशि बकाया है और ट्रस्ट इसकी किस्तें भी नहीं दे पा रहा। 

किसानों को 170 करोड़ चुकाना चिंता का विषय 
ट्रस्ट के खिलाफ किसानों ने केस किया जिसे वे जीत गए। इसलिए ट्रस्ट को किसानों को इन्हांसमैंट की 170 करोड़ की राशि अदा करना होगी जोकि ट्रस्ट अधिकारियों के लिए ङ्क्षचता का विषय है। ट्रस्ट की सूर्या एन्क्लेव व गुरु गोङ्क्षबद सिंह एवेन्यू स्कीम पर किसानों ने केस किया, जिसमें कहा गया कि जमीन का अधिग्रहण करते वक्त किसानों को कम दाम दिए गए जबकि इसमें ट्रस्ट ने खूब पैसा कमाया। इस संबंध में किसानों ने एक सप्ताह पहले ट्रस्ट अधिकारियों से मुलाकात करके 15 दिन का समय दिया है जिसमें कुछ दिन शेष हैं। किसानों का कहना है कि यदि उन्हें तुरंत प्रभाव से राशि की अदायगी नहीं की गई तो कोर्ट में अवमानना का केस करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News