विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी और दुष्कर्म करने वाले एजैंट के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 11:59 AM (IST)

भोगपुर(सूरी): भोगपुर पुलिस ने लड़की को विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी और दुष्कर्म करने वाले एजैंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी लड़की (काल्पनिक नाम बलवीर कौर) ने एस.एस.पी. जालंधर देहाती को एक शिकायत दी थी जिसमें उसने आरोप लगाए थे कि एजैंट गुरनाम सिंह उर्फ बाबा पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव भटनूरा लुबाना ने उसे कनाडा भेजने के लिए एक निजी बैंक में खाता खुलवाया था। बैंक की तरफ से जारी की गई चैकबुक गुरनाम सिंह ने लड़की से हस्ताक्षर करवाने के बाद अपने के पास रख ली। इसके बाद एजैंट उक्त लड़की को विदेश ले गया जहां उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद एजैंट चैक से पैसे निकलवाने की धमकी देता रहा है। 

पीड़िता ने एजैंट का विरोध किया तो उसने लड़की के बैंक अकाऊंट का हस्ताक्षर किया चैक अपने समधि हरजिन्द्र सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी पठानकोट को दे दिया, जिन्होंने रकम भर कर अपने बैंक खाते में चैक जमा करवा दिया। जब चैक फेल हो कर वापस आया तो हरजिन्द्र सिंह ने लड़की के खिलाफ अदालत में केस कर दिया। 

वहीं शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने गुरनाम सिंह को संदेश भेजे, परंतु वह जांच टीम के आगे पेश नहीं हुआ। एजैंट ने लडकी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए जालंधर की एक अदालत में पहले ही जमानत के लिए अर्जी लगा दी। पुलिस ने इस मामले की जांच उच्च अधिकारियों से करवाई जिसमें लड़की द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। पुलिस ने डी.ए. लीगल की राय लेने के बाद एजैंट के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News