Urban Estate इलाके में मची भगदड़, Police को देख भागने ही लगे थे कि..

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 11:42 AM (IST)

जालंधरः शहर के अर्बन एस्टेट फेज 1 में यू एंड  मी नामक हुक्का बार पर रेड की खबर सामने आई है। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस की और  7 से 8 हुक्का बरामद कर कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari

उक्त जानकारी देते थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की उनके एरिया में हुक्का बार चल रहा है, जिसके चलते आज रेड की गई और मौके से 7 से 8 हुक्का  बरामद हुए हैं। साथ ही रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है , जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News