काला बकरा मर्डर केस ट्रेस करने के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस (देखें तस्वीरें)
punjabkesari.in Tuesday, Oct 16, 2018 - 01:04 PM (IST)

अलावलपुर /जालंधर( बंगड़,माही): जालंधर पठानकोट हाईवे नजदीक गांव काला बकरा में एक बुज़ुर्ग महिला की हत्या कर लूटपाट के बाद जहां आम लोग में उस घटना के बाद दहशत का माहौल था वहीं जालंधर देहाती पुलिस के लिए ही नहीं बल्कि पूरी पंजाब पुलिस के लिए यह वारदात गले की हड्डी बन गई थी।
इस घटना के चलते ही जालंधर देहाती पुलिस द्वारा उपरोक्त महिला के मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए उच्च अधिकारियों सहित 150 पुलिस कर्मचारियों की तरफ से युद्ध स्तर पर सर्च मुहिम पठानकोट हाईवे के साथ लगते इलाकों में की जा रही है। इस दौरान करीब 38 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
इस मौके पर जालंधर से डी.एस.पी. इन्वेस्टिगेशन लखबीर सिंह, सी.आर्इ.ए स्टाफ देहाती के इंचार्ज शिव कुमार, डी.एस.पी. देहाती आदमपुर सुरिन्दर कुमार, डी.एस.पी. करतारपुर दिग्गविजय कपिल, एस.एच.ओ. मकसूदां रमनदीप सिंह,एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह भोगपुर, एस.एच.ओ. गोपाल सिंह आदमपुर,पुलिस चौकी इंचार्ज किशनगढ़ सुखजीत सिंह बैंस,पुलिस चौकी इंचार्ज पचरंगा,पुलिस चौकी इंचार्ज अलावलपुर हरप्रीत सिंह और समूह स्टाफ की तरफ से इस मुहिम में भाग लिया गया।