जालंधर में चोरों के हौसलें बुलंद, दिन-दिहाड़े घर से उड़ाए लाखों रूपए

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 03:33 PM (IST)

जालंधर (मृदुल): आज जीटीबी नगर में रहते कारोबारी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से करीब ढाई तोले सोना और ढाई लाख कैश चुराकर ले गए। इसके अलावा गोल्ड प्लेटेड घड़ियां भी चोरी कर फरार हो गए। 

जानकारी देते पीड़ित हैरी सिंह ने बताया कि वह सॉफ्ट ड्रिंक्स के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। शनिवार को वह लुधियाना अपने छोटे भाई के घर भतीजे के जन्म होने की खुशी में रखे फंक्शन में शामिल होने गए थे। जब वापस आए तो देखा कि घर के गेट का ताला टूटा हुआ था। जिस पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल चोरों की कोई पहचान नहीं हो पाई है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News