हैरोइन सहित 2 महिलाएं काबू

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 08:16 AM (IST)

भोगपुर(सूरी): थाना भोगपुर की पुलिस चौकी पचरंगा ने 2 महिलाओं को हैरोइन समेत काबू किया गया है। थाना प्रमुख नरेश कुमार जोशी ने बताया कि पुलिस चौकी पचरंगा के इंचार्ज परमजीत सिंह घुम्मण साथी कर्मचारियों के साथ गश्त के दौरान गांव पचरंगा से गांव किंगरा चौ वाला की तरफ जा रहे थे कि किंगरा चौ वाला से थोड़ा पीछे 2 महिलाएं पैदल आती दिखाई दीं जो कि पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ गईं तथा अपने हाथों में पकड़े हुए 2 पर्स जमीन पर फैंक दिए। 

शक पडऩे पर पुलिस पार्टी में शामिल महिला कांस्टेबल सुख रानी ने दोनों को काबू किया और उनसे पूछताछ की। महिलाओं की पहचान हरप्रीत कौर पत्नी बलजिन्द्र लाल व राणो पत्नी सोढी राम निवासी गांव किंगरा चौ वाला भोगपुर के रूप में हुई है। उन्होंने अपने पर्सों में हैरोइन छिपाई हुई थी जिसे वे ग्राहकों को देने जा रही थीं। दोनों पर्सों में से 5-5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है जिनके खिलाफ थाना भोगपुर में मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News