लोहा कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस Action, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 12:47 AM (IST)

जालंधर (महेश खोसला): कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के थाना रामा मंडी के अधीन पड़ते इलाके सूर्य एन्क्लेव से काजी मंडी रोड पर लोहा कारोबारी से सोमवार रात को हुई लाखों रुपए की लूट के मामले को ट्रेस कर लिया है। इस संबंध में थाना रामा मंडी में लोहा कारोबारी ललित मित्तल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बी.एन.एस. की अलग-अलग धाराओं के तहत 205 नंबर एफ आई आर दर्ज की थी। पता चला है कि महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से पुलिस ने लूट के पैसे भी बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्त्ता के पुराने ड्राइवर के साथ मिलकर ही यह लूट की योजना बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है कि पुलिस से इस पूरे मामले का खुलासा बुधवार को प्रैस कॉफ्रैंस में कर सकती है।

 सोमवार रात को सूर्या एन्क्लेव के निकट लोहा व्यापारी ललित मित्तल के साथ हुई लूट के मामले को लेकर पुलिस की टीमों ने टांडा रोड से लेकर सूर्य एन्क्लेव तक 100 से अधिक कैमरे खंगाले, जिसमें देखा गया कि ललित मित्तल की कार का पीछा करते हुए एक संदिग्ध कार वारदात स्थल तक पहुंची और वारदात को अंजाम देकर निकल गई। कमिश्नरेट पुलिस की टेक्निकल टीमों ने उक्त कार के नंबर को ट्रेस कर लिया और उसका पूरा पता निकलवा कार मालिक के घर पहुंचे तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में ललित मित्तल का एक पुराना ड्राइवर भी शामिल था।

ऐसे में पूरी कहानी पुलिस की आंखों के सामने आ गई और देखते ही देखते पुलिस ने ड्राइवर और उसकी महिला साथी जिसे ड्राइवर ने कुछ दिन पहले ही काम पर रखवाया था। दोनों को पुलिस ने राउंड अप कर लिया। इसके बाद एक अन्य युवक को भी राउंडअप किया गया और देर रात अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए छापामारी की जा रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News