Pregnant बहू को आधी रात को ससुराल वालों ने घर से निकाला, वजह जान हर कोई हैरान

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 01:33 PM (IST)

जालंधर (महेश): जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 23 निवासी संजीव सहगल की गर्भवती बेटी हिना शर्मा ने रविवार को ए. सी. पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा को दी लिखित शिकायत में ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने ससुराल परिवरा पर आरोप लगाते कहा कि शनिवार रात को दहेज की मांग करते उसके साथ ससुराल परिवार ने काफ़ी मारपीट की और रविवार सुबह 3 बजे घर से बाहर निकाल दिया।

PunjabKesari

ऐसे हालात में उसके पेट में पल रहे बच्चे और उसकी अपनी जान को ख़तरा हो सकता है। उसने 112 नंबर पर कंट्रोल रूम में सूचित किया, जिसके बाद थाना नंबर 5 के ड्यूटी अफ़सर अवतार सिंह और अन्य लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलते ही उसके पिता संजीव सहगल व चाचा दीपक सहगल भी वहां पहुंच गए और एम.एल.आर. कटवाने के बाद वह उसे अपने साथ जालंधर कैंट ले गए। उसने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी थाना 5 के अधीन पड़ते इलाके अशोक नगर निवासी राम स्वरूप के बेटे अकाश शर्मा से हुई थी। शादी के बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी करते रहे।

वहीं कई बार राजीनामे पर अपनी सहमति जता देती थी लेकिन शनिवार की रात को तो उसके ससुराल वालों ने तो सभी हदें ही पार कर दी जिसके चलते उसने फैसला लिया कि वह अब ऐसे ससुराल में रह कर अपने जीवन को और बर्बाद नहीं करेगी। पीड़िता ने एसीपी ढ्डा को दी लिखित शिकायत में अपने पति का शर्मा देवेंद्र शर्मा रामस्वरूप तथा सास पूनम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।उसने अपनी एम.एल.आर. रिपोर्ट भी शिकायत के साथ ही लगा दी है। उधर ए. सी. पी. मेजर सिंह ढड्डा का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। विवाहिता की तरफ से दी गई शिकायत को एस. एच. ओ. कैंट अमृतपाल सिंह के पास भेज दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News