चोरी के मोटरसाइकिल पर जाली नम्बर लिखाने वाला विक्की गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 05, 2018 - 09:42 AM (IST)

जालंधर (महेश): थाना पतारा के ए.एस.आई. मेजर सिंह ने चोरी के मोटरसाइकिल पर जाली नम्बर लिखाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान गुरचरणजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव सरींह थाना नकोदर जालंधर के रूप में हुई है।
 
एस.एच.ओ. पतारा सतपाल सिद्धू ने बताया कि आरोपी विक्की के खिलाफ 13 मार्च को आई.पी.सी. की धारा-482 के तहत थाना पतारा की पुलिस ने केस दर्ज किया था। पकड़े जाने के बाद जब विक्की माननीय अदालत में पेश नहीं हुआ तो उसे माननीय जज ईतू सोढी की अदालत द्वारा 23 अप्रैल को भगौड़ा करार दे दिया गया। आज गुप्त सूचना पर उसे पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ पतारा पुलिस ने एन.डी. पी.एस. एक्ट का केस भी दर्ज किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News