पंचायत अधिकारी के बेटे के पेट में गोली मारने वाला सोनू रूड़का गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 09:19 PM (IST)

जालंधर(महेश): कमिश्नरेट पुलिस ने मात्र 24 घंटों में हैंग आऊट बीयर बार (वीवा क्लॉज शॉपिंग मॉल) जी.टी. रोड फगवाड़ा में शनिवार को हुए गोलीकांड केस को ट्रेस कर लिया है। डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि शनिवार रात को बीयर बार में डांस करते समय किसी लड़की को लेकर 2 पक्षों के बीच हुए विवाद के चलते रविन्द्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र मंगत राय निवासी गांव रूड़का कलां थाना गोराया ने जिला कपूरथला के थाना तलवंडी चौधरियां के अधीन आते गांव टोडरवाल निवासी पंचायत अधिकारी सुखविन्द्र सिंह के बेटे तलविन्द्र सिंह के पेट में गोली मार दी थी और मौके से अपने साथियों समेत फरार हो गया था। 

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा गठित की गई पुलिस टीम वारदात के तुरंत बाद सोनू रूड़का व उसके साथियों की तलाश में जुट गई थी, जिसकेे चलते सोनू को आज देर शाम पकडऩे में पुलिस के हाथ सफलता लग गई। जंडियाला-नूरमहल रोड से उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई है। उससे वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किया गया 32 बोर का पिस्तौल तथा 4 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं। 
डी.सी.पी. ने बताया कि वारदात के समय उसके साथ मौजूद उसके अन्य साथियों तक पहुंचने  के लिए पुलिस संदिग्ध स्थानों पर रेड कर रही है। सोनू के फरार साथियों में 25 मई 2016 को गुरु नानकपुरा मेन मार्कीट में हुए कत्ल केस में बरी हो चुका बलराज सिंह उर्फ राजू औलख पुत्र अमरीक सिंह निवासी सतनाम नगर चौगिट्टी का भी नाम शामिल बताया गया है और दर्ज किए गए 307 के मामले में उसे भी पुलिस ने नामजद किया हुआ है। पुलिस का कहना है कि राजू औलख के सामने आने पर ही शनिवार की वारदात को लेकर उसकी भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। प्रैस कांफैं्रस में ए.डी.सी.पी. सुडरविजी आई.पी.एस. समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

आरोपी कत्ल केस में फरीदकोट, कपूरथला व मुक्तसर जेलों में काट चुका है सजा
8 क्लास पढ़ा रविन्द्र कुमार उर्फ सोनू रूड़का पर साल 2013 में थाना बिल्गा में सतनाम उर्फ सत्तू के कत्ल को लेकर केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा थाना सिटी फगवाड़ा में भी सोनू के खिलाफ 336 व 160 आई.पी.सी. के अलावा आम्र्ज एक्ट का केस दर्ज है। सोनू सत्तू कत्ल केस में वारदात के करीब एक साल बाद पुलिस के हाथ लगा था, जिसके बाद वह कपूरथला, मुक्तसर तथा फरीदकोट जेलों में सजा काट चुका है। 

गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा से जेल में हुआ था झगड़ा
सोनू रूड़का का जेल में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा से भी झगड़़ा हुआ था, जिसके बाद उसनेे जेल से बाहर आकर 32 बोर के 2 पिस्तौल मंगवाए थे। एक पिस्तौल से सोनू ने सिंगला पैलेेस जमालपुर फगवाड़ा में विवाह पार्टी में फायर किए थे, जिसे लेकर सिटी पुलिस फगवाड़ा ने उस पर केस दर्ज किया था। इस केस में भी वह कपूरथला जेल में रहकर अब जमानत पर आया हुआ था।

आरोपी का आज लिया जाएगा पुलिस रिमांड
नंगल शामा (दकोहा) पुलिस चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार नंदा ने बताया कि आरोपी सोनू रूड़का को सोमवार सुबह माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि गोलीकांड को लेकर उससे और पूछताछ की जा सके। 

 तलविन्द्र का हालत खतरे बाहर
जौहल अस्पताल में भर्ती तलविन्द्र सिंह(24 साल ) की हालत अब खतरे बाहर है, जिसकी पुष्टि डा. बी.एस. जौहल ने की है। पुलिस ने तलविन्द्र के भी अभी बयान लेने हैं।  तलविन्द्र  को मारी गई गोली  उसके पेट से आर-पार हो गई थी। अस्पताल लाते ही उसका तुरंत आप्रेशन किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News