सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर लगे कूड़े के ढेरों से लोग परेशान

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 01:52 PM (IST)

कपूरथला(गौरव): स्वच्छ भारत मुहिम का पूरे देश में नारा देने वाली केंद्र सरकार व तंदरुस्त पंजाब मिशन चलाने वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य देश व पंजाब में नागरिकों को साफ-सुथरा माहौल देकर स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है परंतु कपूरथला के सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर रोजाना एकत्रित होने वाले कूड़े के ढेरों के कारण यह गंदगीनुमा तस्वीर कुछ और ही बयान कर रही है।  शहर की सफाई को लेकर सफाई व्यवस्था पहले ही चरमराई हुई है। जब लोगों को तंदरुस्त करने वाला सरकारी अस्पताल व जिले के सभी अस्पतालों, डिस्पैंसरियों और जिले की सेहत सुविधाओं को दिशा-निर्देश देने वाला सिविल सर्जन दफ्तर का एंट्री गेट ही कूड़े-कर्कट व गंदगी के ढेरों के साथ बदबू फैला रहा है। इसके अलावा इन गंदगी के ढेरों पर आवारा जानवरों के झुंड भी मुंह मारते देखे जा सकते हैं, जो कि शहर में चर्चा का विषय है। 

उल्लेखनीय है कि सिविल सर्जन एंट्री गेट के बिल्कुल साथ लगने वाले ये गंदगी के ढेर कुछ समय से ही लग रहे हैं। गत कुछ महीनों तक इनका कोई नामोंनिशान नहीं था। उस समय तत्कालीन सिविल सर्जन डा. हरप्रीत सिंह काहलों की ओर से सिविल अस्पताल व सिविल सर्जन दफ्तर में सफाई की ओर ध्यान दिया जाता था। जिस कारण यहां गंदगी देखने को नहीं मिलती थी। अब देखना यह होगा कि कब सिविल सर्जन दफ्तर अपने प्रवेश द्वार के आसपास को साफ-सुथरा बना कर पंजाब सरकार के मिशन तंदरुस्त को साकार करता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Related News