पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 10:36 AM (IST)

लुधियाना(ऋषि) : हंबड़ा रोड़ पर सड़क किनारे एक 30 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ के साथ लटकता मिला, पता चलते ही मौके पर पहुंची थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और मौत के कारण की जांच में जुट गई।

एस.एच.ओ. परमदीप सिंह के अनुसार मृतक की पहचान हनी निवासी गांव बीरमी के रूप में हुई है, हनी डॉयर में ही काम करता था। वीरवार को सुबह लगभग 11 बजे घर से निकला था, जिसके बाद उसने साई मंदिर के पास एक कालोनी में सूनसान जगह पर जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार हनी ने बाइक पर चढ़कर रस्सी से पेड़ के सहारे फंदा लगाया है। पुलिस को तलाशी दौरान जेब से मोबाइल मिला, जिसके बाद परिजनों को फोन कर जानकारी दी गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News