विजय नगर के पास पुली से मिला अर्धनग्न व्यक्ति का शव

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 12:07 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): विजय नगर के पास पुली से एक अर्धनग्न व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पता चलते ही थाना डिवीजन नं.-7 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान न होने के चलते 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अवतार सिंह के अनुसार सुबह लोगों ने गंदे नाले में एक शव देखकर पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो शव के ऊपर कपड़े थे, जबकि नीचे से बिल्कुल नग्न था। पुलिस के अनुसार शव कम से कम 10 दिन पुराना लग रहा है, शव पर कई जगह निशान थे, आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव गंदे नाले में फैंका गया है। पुलिस के अनुसार आस-पास के इलाके में शव की पहचान करवाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News