शादी के 2 महीने बाद विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 01:00 PM (IST)

लुधियाना (वर्मा): 2 महीने पहले एक पिता ने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। बेटी की शादी में उसने बेटी के ससुराल वालों को अपनी हैसियत से ज्यादा स्त्री धन दिया था। इसके बावजूद उसके ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। 

दहेज प्रताड़ना की शिकार अमनजोत कौर निवासी दशमेश नगर गिल रोड ने 19 नवम्बर 2023 को पुलिस कमिश्नर के पास अपने ससुराल वालों के खिलाफ उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने व अन्य कई गंभीर आरोप लगाएं थे। इसकी जांच थाना वुमन सैल पुलिस के अफसरों द्वारा की गई। जांच अधिकारी ए.एस.आई.सुरिंद्र कुमार ने हैबोवाल कलां के रहने वाले पीड़िता के पति जगजीत सिंह,सास सतिंदर कौर, ससुर जसपाल सिंह के खिलाफ अमनजोत कौर को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। अमनजोत कौर ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News