पुलिस ने 2 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला किया दर्ज, जानें वजह

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 06:27 PM (IST)

साहनेवाल/कुहारा (जगरूप) : माननीय चुनाव आयोग के आदेशों का उल्लंघन करने पर थाना साहनेवाल पुलिस ने 2 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें एक जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। मामले की जानकारी सांझा करते हुए चौकी गियासपुरा के प्रभारी धर्मिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्मार्ट कालोनी गिसायपुरा लुधियाना में खाली ग्राउंड में लोक सभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के लुधियाना से उम्मीदवार राजा वड़िंग के पक्ष में बड़े पैमाने पर चुनाव रैली करवाई जा रही है।

इसका संचालन कांग्रेस पार्टी के जिला कांग्रेस कमेटी शहरी उपाध्यक्ष सुभहान खान एवं जिला कोआर्डीनेटर मोहम्मद गुलाब द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रैली निकालने या स्पीकर चलाने के लिए किसी भी पुलिस या प्रशासन अधिकारी से इजाजत नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह उन्होंने माननीय चुनाव आयोग, भारत सरकार के आदेशों का उल्लंघन किया है। इस पर थाना साहनेवाल पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News