पंजाब पुलिस के 2 सब-इंस्पेक्टरों और ASI पर बड़ी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 03:44 PM (IST)

पटियाला : पिछले महीने विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से एन.डी.पी.एस. केस में मदद करने के लिए सी.आई.ए. स्टाफ समाना के इंचार्ज और ए.एस.आई. को रिश्वत देने के लिए पूर्व पंचायत मैंबर करनैल सिंह निवासी गांव दिओगढ़ जिला पटियाला को 1 लाख 40 हजार रुपए सहित गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो पटियाला में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अब विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने जांच के बाद सी.आई.ए. स्टाफ समाना के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर जसविन्दर सिंह और ए.एस.आई. प्रगट सिंह को इस केस में नामजद कर लिया है। इस की जांच विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज की डी.एस.पी. जसविन्दर कौर ने की थी और अपनी रिपोर्ट के बाद उन्होंने मनप्रीत सिंह, जसविन्दर सिंह और प्रगट सिंह को नामजद करके इस जुर्म में 7 आई.पी.सी. एक्ट 1988 और अमैंडड बाए 2018 और 120-बी आई. पी. सी. की वृद्धि भी कर दिया गया है।

यहां यह वर्णनयोग है कि विजिलेंस ब्यूरो पटियाला की तरफ से पिछले महीने पूर्व पंचायत मैंबर करनैल सिंह निवासी गांव दिओगढ़, जिला पटियाला को सरकारी गवाहों की हाजिरी में 1 लाख 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में शेरा सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र सरूप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके खिलाफ थाना घग्गा में दर्ज एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत दर्ज केस में मदद करने के लिए सी.आई.ए. स्टाफ समाना के इंचार्ज एस.आई. मनप्रीत सिंह और ए.एस.आई. प्रगट सिंह ने 2 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की है और उन्होंने रिश्वत की यह रकम अपने जानकार उक्त व्यक्ति करनैल सिंह को सौंपने के लिए कहा है। 

इस शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो पटियाला की टीम ने जाल बिछा कर करनैल सिंह को एस.आई. मनप्रीत और ए.एस.आई .प्रकट सिंह की तरफ से 1,40,000 रुपए की रिश्वत 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया था। करनैल सिंह की गिरफ्तारी के बाद जब विजिलेंस ने जांच की तो पाया गया कि एस. आई. मनप्रीत सिंह और ए. एस. आई प्रगट सिंह के इलावा इस मामले में एस. आई. जसविन्दर सिंह भी पहले 4 लाख 70 हजार रुपए रिश्वत ले चुका था। विजीलैंस ब्यूरो ने इस मामले में फिलहाल तीनों को नामजद कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News