नकदी व गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई नाबालिगा का जला हुआ शव बरामद!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 10:21 AM (IST)

फिल्लौर(भाखड़ी): परिवार के 10 सदस्यों को खाने में नशीली वस्तु खिला नाबालिग लड़की घर से लाखों के गहने व महंगे मोबाइल फोन और नकदी चुरा प्रेमी संग फरार हुई लड़की का खेतों से जला हुआ शव मिलने पर गांव व परिवार में मातम फैल गया है। परिवार के लोगों ने जले हुए शव की तस्वीरें देखकर संदेह जताया कि यह उनकी बेटी ही है जिसे दरिंदों ने घर से भगाकर जलाकर मार डाला।
PunjabKesari
 लड़की के पिता वरिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 3 बच्चे बड़ी बेटी साढ़े 17 साल, छोटी 14 और लड़का 8 वर्ष का है। उसके विदेश में रहते भाई-भाभी अपने बच्चों के साथ उन्हें विदेश से मिलने यहां उनके घर आए हुए थे। 5 सितम्बर की रात्रि को उनके घर में जो खाना बना उसे खाने के बाद परिवार के सभी 10 सदस्य बेहोश हो गए। उसका छोटा बेटा जो 8 वर्ष का है उसने खाना नहीं खाया था जिस कारण रात्रि 10 बजे घर से कोई आवाज सुनकर जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी बड़ी बहन के साथ 3 लड़के और भी थे, जो घर में पड़े सामान की खंगाल रहे थे। जब उसने देखा कि परिवार का कोई और सदस्य उनके साथ नहीं है और न ही उठ रहा है तो वह डरकर आंखें बंद कर सो गया। सुबह जब सभी सदस्यों को होश आया तो देखा घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा है घर से 6 सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, 4 महंगे आईफोन, कुछ विदेशी और भारतीय करंसी जो लाखों में थी और उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब है जिस पर पुलिस ने लड़की की तलाश में जांच शुरू कर दी।

2 लड़कों से 1 माह में की थी 1857 बार फोन पर बात
पुलिस ने जब लड़की के फोन नंबर की पूरी डिटेल निकलवाई तो पुलिस को पता चला कि नाबालिगा ने गांव के 2 लड़कों के साथ एक माह में 1857 बार फोन पर बात की जिस पर पुलिस ने उन लड़कों के संबंध में छानबीन करनी शुरू कर दी। वहीं नवांशहर की पुलिस फिल्लौर पहुंच जैसे ही डी.एस.पी. दविंद्र कुमार अतरी से मिली तो उनसे जानकारी हासिल कर डी.एस.पी. अतरी ने एक पुलिस टीम बना तुरंत उन लड़कों के घरों में छापामारी के लिए भेजी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लड़कों को हिरासत में ले लिया है जबकि एक मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर 3 दिनों से चल रही रही थी वीडियो
पिछले 3 दिन से सोशल मीडिया पर एक मृतक लड़की की गांव ओड़ के नजदीक खेतों में बुरी तरह से जले पड़े शव की वीडियो फिल्म घूम रही थी। मृतक लड़की का कद घर से गायब हुई लड़की के साथ हू-ब-हू मिल रहा था जिससे गांववासियों में कई तरह के कयास लगा रहे थे। परंतु आज जैसे ही शाम 6 बजे नवांशहर की पुलिस फिल्लौर पहुंची तो उनके बताने के बाद लापता नाबालिगा के घर में शोक की लहर फैल गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News