सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्राले ने 2 दोस्तों को रौंदा, 1 की मौत

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 08:10 PM (IST)

लुधियाना (राज): पेंट का काम करने वाले दो दोस्त काम खत्म कर बाइक पर घर जा रहे थे। रास्ते में एक ट्राले ने उन्हे टक्कर मार दी, जिस कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान राम प्रकाश के रूप में हुई है, जबकि रमेश बुरी तरह से घायल है। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात ट्राले चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ए.एस.आई. कुलबीर सिंह ने बताया की राम प्रकाश व रमेश पेंट का काम करते हैं। वे दोनों देर रात को काम खत्म कर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जब वह दोनों संगोवाल के नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों नीचे गिर गए। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां राम प्रकाश की मौत हो गई, जबकि रमेश की हालत अभी भी नाजूक बनी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News