ट्रांसपोर्ट विभाग ने 9 डिपुओं के जनरल मैनेजरों के किए तबादले

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 08:52 AM (IST)

लुधियाना (मोहिनी): ट्रांसपोर्ट विभाग ने लम्बे समय से एक ही जगह पर तैनात पंजाब रोडवेज के 18 डिपुओं में से 9 डिपुओं के जनरल मैनेजरों के तबादले किए हैं, जिसकी पुष्टि ट्रांसपोर्ट विभाग के प्रमुख सचिव सर्बजीत सिंह ने की। ज्ञात रहे कि लुधियाना डिपो के जनरल मैनेजर गुरसेवक सिंह राजपाल ही रहेंगे।

विवरण इस प्रकार है :-
*जनरल मैनेजर परनीत सिंह को जालंधर-1 से जालंधर-2।
*ए.एम.ई. बलविन्द्र सिंह को जालंधर-2 से जालंधर-1।
*जनरल मैनेजर एम.आर. फारूकी को बटाला से तरनतारण।
*जनरल मैनेजर सुभाष चंद्र को पट्टी से अमृतसर-1।
*सहायक डिवीजनल मैनेजर स्टोर दर्शन सिंह गिल को फिरोजपुर से बटाला।
*ए.एम.ई. चरणजीत सिंह बराड़ को श्री मुक्तसर साहिब से फिरोजपुुर।
*ट्रैफिक मैनेजर हरजिन्द्र सिंह को अमृतसर-1 से पट्टी।
*ए.एम.ई. हरिन्द्र सिंह उप्पल को तरनतारण से शहीद भगत सिंह नगर।
*ट्रैफिक मैनेजर कम-वक्र्स मैनेजर जगदीश सिंह को चंडीगढ़ से श्री मुक्तसर साहिब का कार्यभार सौंपा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News