पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन व नशीली गोलियों सहित 6 काबू

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 05:09 PM (IST)

मोगा (आजाद): मोगा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों का धंधा करने वालों को काबू करने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत 6 व्यक्तियों को काबू करके उनसे हेरोइन तथा नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार फैज मोहम्मद पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए देर रात जा रहे थे, तो उन्होंने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अरमान सिंह तथा हरविन्द्र सिंह दोनों निवासी गांव नंगल को काबू करके उनसे 70 ग्राम हेरोइन तथा 200 नशीली गोलियां बरामद कीं।

थाना बाघापुराना के प्रभारी जनक राज ने बताया कि सहायक थानेदार सुरजीत सिंह जब पुलिस पार्टी सहित देर रात गांव घोलिया कलां के पास गश्त कर रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर गुरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गांव समाधभाई को काबू करके उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। धर्मकोट के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जगजीत दास उर्फ डाक्टर (बावा क्लीनिक वाला) निवासी गांव नसीरपुर जानियां तथा अंग्रेज सिंह उर्फ गेजू निवासी गांव नूरपुर हकीमां को काबू करके 7 ग्राम हेरोइन तथा 115 नशीली गोलियां बरामद कीं।

थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गुप्त सूचना के आधार पर साहब सिंह निवासी गांव मुदकी फिरोजपुर को काबू करके 98 नशीली गोलियां बरामद कीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी कथित आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्हें पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News