मान सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 07:47 PM (IST)

चंडीगढ़ : एक बड़ी खबर पंजाब कैबिनेट को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब कैबिनेट में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके चलते सी.एम. मान ने अपनी कैबिनेट के कुछ मंत्रियों में फेरबदल करते हुए उन्हें विशेष मंत्रालय सौंपे गए हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि सी.एम. मान ने अपनी कैबिनेट में बदलाव किया है, इससे पहले भी कैबिनेट में बदलाव हो चुका है। 

बदलाव के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास सामान्य प्रशासन, गृह मंत्रालय, विजीलैंस, सहकारिता, इंडस्ट्री व कॉमर्स, जेल, लीगल मामले, सिविल एविएशन, शहरी विकास, जबकि अमन अरोड़ा के पास न्यू एनर्जी रिसोर्सिज, प्रिंटिंग व स्टेशनरी, गवर्नैंस रिफार्मस इंप्लायमैंट जैनरेशन, गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास जल संसाधन, माइन्स, साइंस व टैक्नोलोजी पर्यावरण, खेल व युवा मामले, लालजीत भुल्लर के पास ट्रांसपोर्ट, पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग, चेतन सिंह जोड़ामाजरा के पास  डिफैंस सर्विस वैल्फेयर, फ्रीडम फाइटर, बागबानी, सूचना व पब्लिक रिलेशन, अनमोल गगन मान के पास टूरिज्म व कल्चर, इन्वैस्टमैंट प्रमोशन, लेबर तथा हास्पीटैलिटी विभाग रहेंगे। 

बता दें कि आज 5 मंत्रियों के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल किया गया है. जिनमें शहरी विकास मंत्रालय जोकि पहले अमन अरोड़ा के पास था, को वापस ले लिया गया है। अब शहरी विकास मंत्रालय खुद सी.एम. मान देखेंगे। इसी तरह हास्पीटैलिटी विभाग जो पहले सी.एम. मान के पास था, को अब अनमोल गगन मान को दे दिया गया है। इसके अलावा 3 अन्य मंत्रियों को कुछ विशेष मंत्रालय सौंपे गए हैं, जिनमें गुरमीत मीत हेयर, लालजीत भुल्लर व चेतन सिंह जोड़ामाजरा का नाम शामिल है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News