एजेंट ने पुर्तगाल भेजने के नाम पर की ठगी, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 06:08 PM (IST)

 नवांशहर (त्रिपाठी): पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर ढाई लाख रुपए की ठगी करने वाले एजैंट के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में प्रिंस पुत्र सरवम कुमार निवासी गोहावर तहसील फिल्लौर जिला जालंधर ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। उसने बताया कि उसकी पुर्तगाल जाने संबंधी बातचीत बलवीर चंद की मार्फत ट्रैवल एजैंट साधु राम उर्फ बिल्ला जो शेरगिल टूर एैंड ट्रैवल गुरु नानक नगर हमीरा रोड कपूरथला में चलाता है, के साथ हुई थी।
उसने बताया कि उक्त एजैंट ने बताया कि पुर्तगाल जाने के कुल 5 लाख रुपए लगेंगे जिसमें से ढाई लाख रुपए पहले तथा शेष राशि पुर्तगाल पहुंचने के बाद चुकानी थी। एजैंट ने बताया कि पुर्तगाल जाने के लिए उसे करीब 3 महीनों तक दुबई में रहना होगा जिस उपरांत शेनगन वीजे पर पुर्तगाल भेजा जाएगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने करार के तहत अपना पासपोर्ट तथा ढाई लाख रुपए उक्त एजैंट को दे दिए। एजैंट की ओर से उसकी दुबई की फ्लाईट भी करवा दी गई।

यह भी पढ़ें: Breaking: पंजाब के सबसे महंगे Toll Plaza के फिर बढ़ें Rate, जानें कब से...

उसने बताया कि दुबई में 3 महीने रहने के बावजूद भी उसे पुर्तगाल नही भेजा गया। उसने बताया कि करीब 1 वर्ष तक दुबई में रहने के बाद उसे वापिस भारत आना पड़ा। ट्रैवल एजैंट से बात करने पर उसने बताया कि 35 हजार रुपए काट कर शेष राशि उसे दे दी जाएगी परन्तु एजैंट ने उसके पैसे वापिस नही किए। पुलिस को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपित एजैंट के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरांत दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना बहराम की पुलिस ने आरोपित एजैंट के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News