6 हजार रुपए की रिश्वत लेता ए.एस.आई. काबू, सस्पैंड

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2019 - 03:14 PM (IST)

रूपनगर(विजय): विजीलैंस ब्यूरो मोहाली की एक टीम ने रूपनगर सिटी थाना के एक ए.एस.आई. को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है। जिसके तुरंत बाद एस.एस.पी. स्वप्न शर्मा ने आरोपी ए.एस.आई. को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया। 

शिकायतकत्र्ता सुच्चा सिंह निवासी कठियाणा (हि.प्र.) ने विजीलैंस विभाग के पास शिकायत की कि उसका विनोद कुमार निवासी पावर कालोनी रूपनगर के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया। इस मामले में 26 फरवरी को विनोद कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकत्र्ता सुच्चा सिंह पर हमला कर दिया। घायल सुच्चा सिंह को उपचार हेतु सिविल अस्पताल रूपनगर में दाखिल करवाया गया। इस दौरान अस्पताल की तरफ से घायल के मामले में एम.एल.आर. काट कर सिटी थाना रूपनगर को भेजी गई। जिसके बाद मामले की जांच थाने के संबंधित ए.एस.आई. इंद्रपाल सिंह को सौंपी गई। 

शिकायतकत्र्ता के अनुसार संबंधित जांच अधिकारी ए.एस.आई. ने आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय उसे समझौता करने हेतु धमकाना शुरू कर दिया। जिसमें उसे झूठे मामले में फंसाने का डरावा देते हुए 10 हजार रुपए की कथित रिश्वत मांगी गई। शिकायतकत्र्ता ने रिश्वत संबंधी सूचना विजीलैंस को दी। संबंधित ए.एस.आई. की शिकायतकत्र्ता के साथ 10 हजार रुपए में बात तय हुई थी और अंतत: 9 हजार में बात पक्की हुई। इस दौरान 3 हजार रुपए शिकायतकत्र्ता से पहले ले लिए गए और 6 हजार रुपए देते समय विजीलैंस की टीम ने आरोपी ए.एस.आई. को रंगे हाथ काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को गत दिवस अदालत में पेश किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News