आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला, महिला सहित 2 के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 10:29 AM (IST)

नवांशहर : आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोपों के तहत थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने महिला सहित 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बलजिन्दर कौर पत्नी महिन्दर सिंह निवासी गांव महालों ने बताया कि उसके लड़के गुरप्रीत सिंह से उसकी पत्नी जसप्रीत कौर बिना किसी बात के लड़ाई-झगड़ा तथा घरेलू क्लेश करती रहती थी, जिस संबंधी कई बार पंचायती समझौता भी हो चुका है। गत 3 मार्च को उसकी पुत्रवधू ने उसके लड़के के साथ काफी क्लेश किया तथा इस उपरांत वह घर से चली गई।

उन्हें पता चला की जसप्रीत नवांशहर में रहने वाले कीमती लाल के घर पर रह रही है। किसी के घर में रहने की बात को लेकर उसका लड़का बुरा मानता था। उसने आरोप लगाया उक्त कीमती लाल ही उसकी पुत्रवधू को पति तथा उसके घर वालों से अलग रहने के लिए कहता था। उसने बताया कि उसकी बहु की ओर से थाना सिटी में दी गई एक शिकायत पर गत 9 मार्च को ही समझौता हुआ था जिस दौरान भी उसकी बहु उसके लड़के के साथ घर जाने को तैयार नहीं हुई थी, जिसे लेकर उसका लड़का गुरप्रीत सिंह बहुत परेशान था।

उसने बताया कि 9 मार्च को उनके वार्ड के पार्षद को उसके लड़के का फोन आया था कि उसने गेंहू में डालने वाली दवाई खा ली है तथा उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी तथा कीमती लाल कश्यप है। उसने बताया कि वह अपने लड़के को ढूंढते रहे तथा रात करीब 9 बजे वह शूगर मिल कालोनी के पास मिला, जिसे उपचार के लिए तुरन्त सरकारी अस्पताल, इस उपरांत एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां से उसे पी.जी.आई. के लिए रैफर कर दिया परंतु रास्ते में ही उसके लड़के की मौत हो गई।

पुलिस को दी शिकायत में बलजिन्दर कौर ने इंसाफ की मांग करते हुए उसकी बहु तथा उक्त कीमती लाल के खिलाफ कानून तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर जसप्रीत कौर जस्सी तथा कीमती लाल कश्यप के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. सतीश शर्मा ने बताया कि मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News