किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने बीजों की समस्या को लेकर लगाया धरना

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 11:10 AM (IST)

रूपनगर(विजय): कृषि विज्ञान केंद्र हवेली कलां के समक्ष किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की अगुवाई में बीजों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया, जिसकी अगुवाई अजीत सिंह फौजी ढंगराली ने की। उन्होंने कहा कि उन्हें मई महीने में धान पी.आर.-126 किस्म के बीज की रसीद प्रदान की जाए उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदान किए गए उक्त बीज घटिया किस्म के हैं, जिससे किसानों को काफी नुक्सान हुआ है जिसके संबंध में वे शीघ्र उपभोक्ता फोरम में जाएंगे। 
PunjabKesari
अजीत सिंह ने कहा कि 20 से 22 सितम्बर को हो रहे किसान मेले के दौरान उक्त मसले के संबंध में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। लगाए धरने में कुल हिंद किसान सभा की तरफ से दिलीप सिंह घनौला, राम सिंह शामपुरा, प्रीतपाल सिंह दातारपुर, बूटा सिंह ककराली, रविन्द्र सिंह दातारपुर, भूपेन्द्र सिंह, प्रिथी सिंह, ओंकार सिंह व सुरेन्द्र सिंह जिला प्रधान मुख्य रूप से मौजूद थे।दूसरी ओर संजीव आहुजा सहायक प्रोफैसर बागवानी ने कहा कि उक्त किसानों की समस्याओं संबंधी जानकारी उच्चाधिकारियों को प्रदान कर दी गई है और जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News