पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न मामलों में नशा करते 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 06:08 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 4 विभिन्न मामलों में नशा करते 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी नवांशहर में तैनात ए.एस.आई.नरिन्दर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में मेन रोड से फोकल प्याईंट की ओर जा रही थी कि मार्ग में सड़क के नजदीक एक नौजवान बैठा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया। जिस पर संदेह होने पर नजदीक जाकर देखा तो वह नशीली वस्तु का सेवन कर रहा था। थानेदार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त नौजवान को काबू करके उससे 10 रुपए का पाईप नुमा नोट, हैरोइन अलूद पन्नी तथा लाईटर बरामद किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सन्नी कुमार पुत्र प्रकाश राम निवासी गांव घटारों थाना औड़ के तौर पर हुई है।

इसी तरह से थाना मुंकदपुर की पुलिस ने नशा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवतार सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव गुणाचौर थाना मुकंदपुर के तौर पर हुई है। एक अन्य मामले में थाना बलाचौर की पुलिस ने नशा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. प्रेम लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखवीर उर्फ लक्खी पुत्र रतन चंद निवासी बलाचौर के तौर पर हुई है।

इसी तरह से थाना काठगढ़ की पुलिस ने नशे में लिप्त एक ओर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. रामशाह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त जब सिवल अस्पताल मोड़ काठगढ़ में मौजूद थी तो पुलिस के मुखवर विशेष ने बताया कि मनिन्दर मान पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव बलाचौर थाना सिटी नवांशहर जो नशे करने का आदि है नशे की हालत में काठगढ खड्ड के नजदीक घूम रहा है। थानेदार ने बताया कि उपरोक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त नौजवान को काबू करके जब उसका डोप टैस्ट करवाया तो पाजेटिव पाया गया। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त चारों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News