किसान ट्रैक्टर परेड से पहले पकड़ा संदिग्ध, रिवाल्वर भी बरामद

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 11:21 AM (IST)

नई दिल्लीः कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध जता रहे दिल्ली के बार्डरों पर बैठे किसानों ने 26 जनवरी को किसान  ट्रैक्टर परेड का ऐलान किया है। गणतंत्र दिवस को होने वाली इस ट्रैक्टर रैली से एक दिन पहले ही टिकरी बार्डर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया गया, जिससे एक एक रिवाल्वर भी बरामद हुआ है।  खबर लिखें जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हरियाणा के झज्जर के गांव खरड़दा के रहने वाला है। 

सिंघु बॉर्डर पर पकड़े नकाबपोश ने किया था खुलासा
बता दें कि इससे पहले सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा था। किसानों का दावा था कि उसने आंदोलन को बाधित करने की साजिश रची है। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि उनमें से चार की हत्या करने और 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के दौरान अशांति पैदा करने की साजिश रची गई। 


दिल्ली की सीमाओं पर किसानों कर प्रदर्शन जारी 
नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे जिनमें से अधिकतर पंजाब, हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। किसान संगठनों का आरोप है कि नए कृषि कानूनों से मंडी और एमएसपी खरीद प्रणालियां समाप्त हो जाएंगी तथा किसान बड़े कॉरपोरेट घरानों की दया पर निर्भर हो जाएंगे। उच्चतम अदालत ने 11 जनवरी को तीनों नए कृषि कानूनों के अमल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी और गतिरोध को दूर करने के मकसद से चार-सदस्यीय एक समिति का गठन किया था। फिलहाल, इस समिति में तीन ही सदस्य हैं क्योंकि भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान ने खुद को इस समिति से अलग कर लिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News