मस्कट में फंसी पंजाब की 11 लड़कियां, भगवंत मान ने वीडियो जरिए मांगी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 03:23 PM (IST)

जालंधर: मस्कट के ओमान शहर में फंसी पंजाब की 11 लड़कियों ने वीडियो के द्वारा मदद की गुहार लगाई है। इस वीडियो को देखने के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को अपलोड कर इसकी जानकारी मांगी है। मान ने कहा कि यदि किसी के पास इन लड़कियों के बारे में कोई जानकारी है या इनके पासपोर्ट की डिटेल है तो वह मेरे साथ संपर्क करे जिससे इन बहनों की घर वापसी करवाई जा सके। वीडियो में उक्त लड़कियों ने मदद की गुहार लगाते कहा है कि पंजाब की 11 लड़कियां मस्कट के ओमान शहर में फंसी हुई हैं। 

पंजाब के एजेंटों ने उनके साथ धोखा किया है। उनको कोई और काम बता कर मस्कट लाया गया जबकि यहां उनको घरों के काम करने के लिए लगा दिया गया, जहां न सिर्फ उनकी मारपीट की जाती है बल्कि उनको खाने के लिए रोटी भी नहीं दी जाती, जिस कारण ज्यादातर लड़कियों की सेहत भी काफी खराब हो चुकी है। मदद मांग रही लड़कियों ने कहा कि उन्होंने भारतीय अंम्बैसी से भी मदद मांगी थी परन्तु उनकी नहीं सुनी गई, उन्होंने पंजाब के कई नेताओं के साथ भी संपर्क किया परन्तु किसी ने उनकी सार नहीं ली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News