नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, शहर में 130 पुलिसकर्मी तैनात
punjabkesari.in Sunday, Aug 10, 2025 - 09:12 PM (IST)

जालंधर/चंडीगढ़ (धवन, सुधीर): पंजाब के विशेष डीजीपी राम सिंह और पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में शहर में एक लक्षित सी.ए.एस.ओ. अभियान चलाया गया। इस अभियान में संयुक्त सी.पी. संदीप शर्मा, डी.सी.पी. (लॉ एंड ऑर्डर) नरेश कुमार डोगरा, ए.डी.सी.पी.-1 आकर्षी जैन और ए.सी.पी. नॉर्थ अमर नाथ की देखरेख में कुल 130 पुलिसकर्मियों को चिन्हित ड्रग हॉटस्पॉट्स पर तैनात किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था। इस दौरान अवतार नगर (चौगिट्टी, रामा मंडी के पास) और इंद्रा कॉलोनी (वेरका मिल्क प्लांट, जालंधर के पास) में विशेष जांच की गई। प्रमुख स्थानों पर कई नाका प्वाइंट स्थापित किए गए ताकि पूरी जांच और सतर्कता सुनिश्चित की जा सके। इसमें संबंधित एसएचओ और उनकी पुलिस टीमों की सक्रिय भागीदारी रही। आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में व्यापक तलाशी ली गई, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित हो और किसी भी अवैध गतिविधि की पहचान की जा सके।
यह अभियान जालंधर पुलिस के शहर से नशा समाप्त करने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here