मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पैंशन धारकों के लिए 183 करोड़ रुपए जारी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 08:20 PM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के निर्देशों पर आज सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पैंशन धारकों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के वितरण के लिए 183 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी जबकि मनरेगा मजदूरों के लिए भी 296 करोड़ रुपए जारी किया गया है। 89 करोड़ रुपए की राशि निर्माण क्षेत्र में लगे मजदूरों के लिए जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने इन मजदूरों को 3000-3000 रुपए की राशि देने का ऐलान किया था। 

मुख्यमंत्री के आदेशों पर जारी की गई पैंशन राशि से राज्य के 24.69 लाख लाभपार्थियों को लाभ मिलेगा जिनमें वृद्ध, विधवा व विकलांग लोग शामिल हैं। वित्त विभाग द्वारा जारी की गई मनरेगा राशि में से 74 करोड़ रुपए मटीरियल पर खर्च होंगे जबकि शेष 225 करोड़ रुपए की राशि 1.30 लाख वर्करों को आबंटित की जाएगी। मनरेगा मजदूरों को इस समय रोजाना 241 की बजाय 263 रुपए दिहाड़ी दी जाती है। श्रम विभाग को भी 89 करोड़ रुपए जारी हुए जिससे 2.98 लाख निर्माण क्षेत्र में लगे मजदूरों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। कोरोना वायरस के कारण परिस्थितियां गंभीर हो रही हैं तथा मजदूरों की हालत अधिक खराब है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News