नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, हेरोइन व ड्रग मनी सहित 2 काबू

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 06:17 PM (IST)

फाजिल्का (सुखविन्दर): नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत वरिष्ठ कप्तान पुलिस फाजिल्का वरिंदर सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों के अनुसार नशे, लूटपाट व शरारती तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत करणवीर सिंह एस.पी. (ऑपरेशन) जिला फाजिल्का और रछपाल सिंह उप कप्तान पुलिस (डी) फाजिल्का के नेतृत्व में इंचार्ज सी.आई.ए. फाजिल्का सब इंस्पेक्टर पिप्पल सिंह की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरन बिजली घर फाजिल्का के पास से 2 युवकों को काबू कर उनसे  65 ग्राम हेरोइन और 40,000 ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस ने कृष्ण पुत्र बगीचा सिंह निवासी ढाणी प्रेम सिंह महलम थाना वैरोके जिला फाजिल्का, इंद्रपाल सिंह उर्फ ​​रोबिन पुत्र महिंदर सिंह निवासी राधा स्वामी कॉलोनी गली नंबर 6 फाजिल्का के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
  
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उक्त आरोपी बरामद हेरोइन जिला फिरोजपुर से लेकर आए थे। उन्होंने हेरोइन अपनी जान-पहचान के कुछ व्यक्तियों को सप्लाई करनी थी। उनका पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान आरोपियों से और भी हेरोइन और ड्रग मनी बरामद होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News