खुद को विधायक का PA बता कर ठगी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 09:37 PM (IST)

दसूहा: दसूहा पुलिस ने अपने आप को विधायक का पी.ए. बताकर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दसूहा बलविंदर सिंह, जांच अधिकारी ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर पिछले दो दिनों से छापेमारी की जा रही थी। इस संबंध में भलिंदर पाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी मकान नंबर 588 फेज-7 मोहाली थाना मटौर जिला मोहाली और निताशा रानी पुत्री दीपक कुमार वासी बस्ती गुरु करम सिंह को थाना गुरुहरसहाए जिला फिरोजपुर में स्थित लीला होटल की बारहवीं मंज़िल से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने खुद को दसूहा के विधायक का पी.ए. बताते हुए वेस्टर्न यूनियन गणपति ट्रेवल दसूहा के साथ ठगी की थी। थाना प्रभारी दसूहा बलविंदर सिंह ने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि ये दोनों आरोपी अमृतसर के विधायक व पूर्व आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह के नाम पर भी ठगी कर चुके हैं। इसके अलावा इन आरोपियों ने लुधियाना में भी कई लोगों के साथ इसी तरह की ठगी की है।

उन्होंने बताया कि एस.एस.पी. होशियारपुर सरताज सिंह चाहल और डी.एस.पी. दसूहा बलवीर सिंह के द्वारा तफ़्तीश के बाद दसूहा थाना की दिल्ली में एक टीम भेजी गई थी जिसमें ए.एस.आई. सिकंदर सिंह, ए.एस.आई. सतनाम सिंह, हवलदार रणजोध सिंह शामिल थे, जिन्होंने दिल्ली पुलिस की मदद से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। अदालत ने भलिंदर पाल सिंह को आगे की पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर भेज दिया और निताशा रानी को जेल भेज दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Recommended News

Related News