Punjab: दर्दनाक हादसे में 2 मासूम बच्चों की मौ/त, मंजर देख कांप उठी रूह

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 03:11 PM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर गोराया, हरमन) : पंजाब के गुरदासपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव झावर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार मनप्रीत (8 वर्ष) और हरप्रीत (9 वर्ष) अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर घर से स्कूल का सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर एक ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पिता को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

वहीं अब घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों ने अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बबरी बाईपास के पास धरना देकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि हादसे के बाद ट्रॉली चालक फरार हो गया और पुलिस ने मामला दर्ज करने में देरी की, जिसके रोष स्वरूप आज वे हाईवे जाम करने को मजबूर हुए हैं। धरने के दौरान मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ अमनदीप और तिब्बड़ थाने की पुलिस अधिकारी किरणप्रीत कौर के साथ परिजनों की तीखी बहस भी हुई। पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों की पहचान कर मामला दर्ज करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के पुख्ता आश्वासन के बाद, करीब एक घंटे बाद धरना समाप्त किया गया। इस दौरान काफी समय तक यातायात बाधित रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News