टैंडर घोटाले में गिरफ्तार 2 डी.एफ.एस.सी. कोर्ट में पेश, सुनाया यह फैसला
punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 05:06 PM (IST)

लुधियाना : फूड ग्रेन टैंडर घोटाले में गत दिवस गिरफ्तार किए गए डीएफएससी सुखविंदर सिंह गिल और हरवीन कौर को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस समय सुखविंदर सिंह गिल डी.एफ.एस.सी. फरीदकोट और हरवीन कौर डी.एफ.एस.सी. जालंधर के तौर पर तैनात हैं।
जिक्रयोग्य है कि गत दिवस मंगलवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना जिले की अलग-अलग मंडियों में हुए टैंडर घोटाले में शामिल दो जिला खाद्य और सिविल सप्लाई कंट्रोलरों (डीएफएससी) को गिरफ्तार किया था। बता दें कि विजीलैंस पहले ही भारत भूषण आशू, तेलू राम और कृष्ण लाल के विरुद्ध लुधियाना की अदाल में चालान पेश किया जा चुका है। ठेकेदारों की तरफ से गलत दस्तावेज पेश करने के बावजूद उपरोक्त अधिकारियों द्वारा उन्हें लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं, जिसके तहत इन पर उक्त कार्रवाई हुई है।