Punjab के इस इलाके में दिखें 2 तेंदुए, जान बचाकर भागे लोग...

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2024 - 09:38 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब: जिला  फतेहगढ़ साहिब में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल छा गया है। अब शहर बस्सी पठाना के राम मंदिर के पास तेंदुआ देखा गया है।

इस मौके पर खेत के बाड़े में बंधे जानवरों का शोर सुनकर पहुंचे जसविंदर सिंह ने बताया कि जब वह खाना खा रहा था तो अचानक 2 तेंदुए जैसे जानवरों ने उसके जानवरों पर हमला कर दिया।  उसका कहना है कि वह खुद ही तेंदुए को देखकर घबरा गया और किसी तरीके उसने तेंदुए को भगा दिया।  इसके बाद वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभाग के अधिकारियों के जरिए खेतों के आसपास इन जानवरों की तलाश की, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। फिलहाल वन विभाग के अधिकारियों ने वहां जानवरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। 

वन विभाग के हरिंदर हीना ने कहा कि उनके द्वारा  मौके पर जाकर देखा गया तो बकरी पर किसी जानवर के नाखूनों के निशान मिले हैं, जिनकी जांच की जाएगी तांकि पता लगाया जा सके कि ये निशान किस जानवर के हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से किसी भी भय से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यहां घूमने वाले तेंदुए या अन्य जानवरों को जल्द ही वन विभाग पकड़ लेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News