हैरोइन सहित 2 युवक काबू

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2017 - 08:42 AM (IST)

बटाला(बेरी): पुलिस की ओर से 2 ग्राम हैरोइन सहित एक युवक को काबू करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. राज कुमार ने बताया कि गत सायं उन्होंने पुलिस पार्टी सहित बैंक कालोनी निकट चैकिंग हेतु नाका लगाया था।

संदिग्ध हालत में आते एक युवक को पूछताछ के लिए रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उससे 2 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। युवक की पहचान बिक्रमजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी काजीकोट थाना कत्थूनंगल के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि उक्त युवक को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसी तरह थाना सिटी की पुलिस की ओर से एक अन्य व्यक्ति को 2 ग्राम हैरोइन सहित काबू करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.आई. प्रीति ने बताया कि गत रात 10 बजे उन्होंने सुक्खा सिंह मेहताब सिंह चौक में चैकिंग हेतु नाका लगाया था।

संदिग्ध हालत में आते एक व्यक्ति को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे 2 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। उसको गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News