किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे 21 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 04:33 PM (IST)

बलाचौर /काठगढ़ (विनोद बेस, राजेश शर्मा): किसानी सघंर्ष में दिल्ली जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक काठगढ़ के नजदीक पड़ते गांव मक्कोवाल निवासी गुरप्रीत सिंह कटारिया (21) पुत्र जगतार सिंह कटारिया जो कि ट्रैक्टर ट्राली के द्वारा अपने साथियों समेत को किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली अपना ट्रैक्टर चला कर जा रहा था।

इसी दौरान अंबाला के नजदीक एक तेज रफ्तार टिप्पर ने ट्राली को टक्कर मार दी, जिस कारण गुरप्रीत सिंह कटारिया ट्रैक्टर से उछल कर ट्राली नीचे आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक गुरप्रीत सिंह कटारिया के मृतक शरीर को लाने के लिए पारिवारिक मैंबर दुर्घटना वाली जगह की तरफ रवाना हो गए थे। युवक की मौत की ख़बर सुनते सारे इलाके में मातम छा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News