Amritsar में पकड़े गए 3 हथियार तस्कर, 6 पिस्तौल और करतूस भी बरामद

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 02:59 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सरहद पार और मध्य प्रदेश से जुड़े अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

PunjabKesari
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 पिस्तौल (एक PX5 .30 बोर, 3 .32 बोर और 2 .30 बोर) और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार प्राप्त करते थे और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे। इनके माध्यम से सरहद पार से हथियारों की तस्करी कर पंजाब भर में आपराधिक तत्वों को सप्लाई की जाती थी।

डीजीपी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आगे और पीछे के लिंक की जांच कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News