अमृतसर में मिले उत्तर प्रदेश से लापता चार नाबालिग बच्चे, किया परिवार के हवाले
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 05:01 PM (IST)
अमृतसर (रमन): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लापता हुए चार नाबालिग बच्चों को अमृतसर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर उनके परिवारों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद पुलिस ने अमृतसर कमिश्नरेट को सूचित किया था कि उनके क्षेत्र से चार बच्चे लापता हैं और उनके अमृतसर में होने की आशंका है।
सूचना मिलते ही अमृतसर पुलिस हरकत में आई और बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। लगातार प्रयासों के बाद मोहकमपुरा थाने की पुलिस ने चारों बच्चों को ढूंढ निकाला। इसके बाद बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
इस संबंध में एसीपी ईस्ट अनुभव जैन ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और बच्चों को सही सलामत ढूंढ लिया। बच्चों के परिजनों ने पुलिस की इस कार्रवाई के लिए आभार जताया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

