पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजैक्ट के तहत जिले के 41 प्राइमरी स्कूल बने स्मार्ट स्कूल : बराड़

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 08:40 PM (IST)

मोगा(गोपी): पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राइमरी स्कूलों में प्रोजैक्ट पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार तथा स्टेट को-आर्डीनेटर डा. दविन्द्र सिंह बोहा की रहनुमाई में चलाया जा रहा है। इसमें जिला मोगा में जिला शिक्षा अफसर गुरदर्शन सिंह बराड़, उप जिला शिक्षा अफसर जसपाल सिंह औलख, डाइट पिं्र. सुखचैन सिंह हीरा, पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब के जिला को-आर्डीनेटर सुखदेव सिंह अरोड़ा भी सहयोग दे रहे हैं। सुखदेव सिंह अरोड़ा ने कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अध्यापकों को पूर्ण सहयोग मिलेगा।

इसके तहत ही पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब जिला मोगा की समूची टीम की एक दिवसीय बैठक कम वर्कशाप डाइट मोगा में लगाई गई। इस बैठक में बी.पी.ई.ओ. जसवीर कौर ब्लाक धर्मकोट-2, हरजिन्द्र कौर ब्लाक मोगा-2, सहायक को-आर्डीनेटर बलदेव राम, सहायक को-आर्डीनेटर सम्राट स्कूल सुखविन्द्र सिंह भी हाजिर हुए। पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब के जिला को-आर्डीनेटर सुखदेव सिंह अरोड़ा ने समूह बी.एम.टी. तथा सी.एम.टी. को स्टेट से प्राप्त प्लाङ्क्षनग बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बलदेव राम तथा सतीश कुमार द्वारा मासिक एजैंडा सितम्बर 2018 की गतिविधियों को स्कूलों में लागू करवाने के लिए कहा गया। कुलदीप सिंह ने सुबह की सभा गतिविधियों संबंधी जानकारी दी। 

स्वर्णजीत सिंह ने प्री प्राइमरी व प्राइमरी बेसलाइन प्रोफार्मा भरने संबंधी जानकारी दी। बी.पी.ई.ओ. जसवीर कौर तथा हरजिन्द्र कौर की ओर से अपने ब्लाक के स्कूलों में चल रही पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब गतिविधियां संबंधी जानकारी सांझी की गई। उप जिला शिक्षा अफसर जसपाल सिंह औलख ने समूची टीम को पूरी तनदेही से काम करते हुए स्कूलों में सारी गतिविधियां लागू करवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि प्री प्राइमरी श्रेणियों के लिए सहायक सामग्री तैयार करने के लिए प्रत्येक स्कूल को 1,531 रुपए जारी कर दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अफसर गुरदर्शन सिंह बराड़ ने बताया कि अब कुछ प्राइमरी स्कूलों में सरकार की हिदायतों अनुसार अंग्रेजी माध्यम में भी विद्याॢथयों की पढ़ाई शुरू की गई है। जिला मोगा में 41 प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बना दिया गया है जिसमें प्रोजैक्टर/एल.ई.डी. का प्रबंध करके आडियो/वीडियो के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है।

इस अवसर पर बी.एम.टी. मनोज कुमार, सुशील कुमार, सतीश कुमार, स्वर्णजीत सिंह, सी.एम.टी. कुलदीप सिंह, प्रदीप कुमार, जयइंद्र पाल सिंह, गुरविन्द्र सिंह, जगसीर सिंह, हरबंस सिंह, गुरमेल सिंह, मनदीप सिंह, हरमंदर सिंह, कुलदीप सिंह, अमित कुमार, विकास नागपाल, मनजीत सिंह, प्रथम टीम मैंबर जगतार सिंह, तीर्थ राम, रानी व वीरपाल कौर हाजिर थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News