सांसद रवनीत बिट्टू के पी.ए. पर हमला करने वाले आरोपी काबू

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 10:01 PM (IST)

लुधियाना: कांग्रेस सांसद मैंबर रवनीत बिट्टू के पी.ए.  हरजिंदर सिंह ढींडसा पर हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने 2 आरोपियों को 15 अगस्त को बाकी के 4 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरमनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, पवनदीप सिंह, रुपिंदर  सिंह उर्फ लवली, हरजोत सिंह उर्फ जोत, लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पी.ए. हरजिंदर सिंह ढींडसा  पर लुधियाना के एयाली चौक के पास   जानलेवा हमला हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने ढींडसा पर हमला किया है जिसके चलते उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। ढींडसा को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमले की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News