6 रुपए ने बदली पुलिस कांस्टेबल की जिन्दगी, बना करोड़पति

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 09:12 PM (IST)

लुधियाना: किस्मत बदलते देर नहीं लगती ऐसा ही कुछ फिरोजपुर में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के साथ हुआ। कांस्टेबल कुलदीप सिंह की 6 रुपए की लॉटरी ने किस्मत चमका दी उसकी 1 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई। वह बहुत ही सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था। उसके परिवार उसकी मां, पत्नी व एक 8 साल का लड़का है। वह पुलिस के क्विंक रिस्पान्स टीम में तैनात है।

कुलदीप सिंह राजस्थान के श्रीगंगा नगर का है अब वह पोस्टिंग होने के कारण फिरोजपुर में रह रहा है  और काम के चक्कर में लुधियाना आता जाता रहता है। उसने अपनी मां के कहने पर 6 महीने पहले ही लॉटरी डालना शुरू किया है। उसने बताया कि 4 महीने पहले भी उसकी 6 हजार रुपए की लॉटरी लगी थी। वह हर रोज नागालैंड स्टेट लॉटरीज का टिकट खरीदता है जिसके ड्रॉ दिन में 3 बार निकलता है। उसने 2 अगस्त को लुधियाना से 6 रुपए का टिकट खरीदा था। उसी शाम उसे ड्यूटी के दौरान दुकानदार का फोन आया कि उसकी लॉटरी निकली है।

मां बलजिंदर कौर के साथ खुशी मनाते हुए कुलदीप ने कहा कि एक करोड़ रुपए की लॉटरी से अपने बेटे को अच्छी स्टडी दिलवाएगा और समाज में निचले स्तर से आने वाले जरूरतमंद बच्चों की मदद करेंगे। वह गुरुघर में भी कुछ रकम चढ़ाकर वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करेंगे। उसने बताया कि अपने जीवन में अच्छा और बुरा, दोनों तरह का समय देखा है। भगवान ने उनके परिवार को खुशियां मनाने का दिन दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News