संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दावा, '720 किसानों को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में'
punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 12:37 PM (IST)

चंडीगढ़ः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पंजाब से किसानों के दल हरियाणा में पुलिस के अवरोधकों को तोड़ते हुए शुक्रवार सुबह दिल्ली की दो सीमाओं के निकट पहुंच गए। किसानों ने केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में ‘दिल्ली चलो' मार्च का आह्वान किया है।
इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिमन्यु कोहाड़ ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने 720 किसानों को हिरासत में लिया है, जो अधिकांश हरियाणा और पंजाब के हैं। दिल्ली में मजनू का टीला गुरुद्वारा से राजघाट की तरफ मार्च करते समय किसानों को हिरासत में लिया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि शांतिप्रिय आंदोलन के लिए दिल्ली में जगह देने की लगातार मांग जारी है लेकिन अभी तक किसानों को कोई जगह नहीं दी गई। इसलिए उन्होंने राजघाट पर ही धरना लगाने का फैसला लिया है।
उधर, दिल्ली पुलिस ने आप सरकार से शहर के 9 स्टेडियमों को अस्थायी जेल के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी है। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया, ‘‘किसान मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से नौ स्टेडियमों को अस्थायी जेल के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी है जहां हिरासत में लिए गए तथा गिरफ्तार किए गए किसानों को रखा जा सके।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Nalanda News: बारिश के कारण 2 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत

अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी एवं नकबजनी गिरोह का सालमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त