होटल में पुलिस की Raid, जुआ खेल रहे 9 आरोपी रंगे हाथ काबू

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 07:23 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): लुधियाना में एक होटल में पुलिस ने छापामारी के दौरान 9 जुआरियों को काबू किया है। दरअसल आर.के. रोड पर स्थित यैलो चिल्ली होटल का मालिक बेखौफ होकर जुआ खिला रहा था। इस बात का पता चलते ही सी.आई.ए-1 की पुलिस ने वहां दबिश दी और 9 लोगों को गिरफ्तार कर थाना मोती नगर में गैम्बलिंग एक्ट तहत केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारी अमरीक सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह और कुलदीप सिंह निवासी सरगोधा कालोनी, पंकज चोपड़ा निवासी पक्खोवाल रोड, गुरदीप सिंह निवासी मॉडल हाऊस, मनजीत और गुरबखशीश सिंह निवासी मॉडल ग्राम, परमजीत सिंह निवासी चंडीगढ़ रोड, संयम अग्रवाल निवासी दुर्गापुरी और होटल के मालिक मोहित धीर के रूप में हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी होटल के मालिक से सैटिंग कर अंदर कमरा नंबर 206 में ताश खेल रहे हैं जिस पर पुलिस ने रविवार को दबिश दी और मौके से सभी को दबोचकर 5 लाख 60 हजार की नकदी व ताश बरामद की है। ASI अमरीक सिंह के अनुसार वह गश्त के दौरान टी पॉइंट ट्रांसपोर्ट नगर में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर होटल के कमरा नंबर 206 में रेड की गई। वहां 9 लोग जुआ खेल रहे थे। होटल मालिक मोहित धीर इन्हें जुआ खेलने के लिए जगह देता था। 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News